- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- सायबर सुरक्षा जागरूकता...
CG-DPR
सायबर सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी देने प्रशिक्षण का किया गया है आयोजन
jantaserishta.com
18 Sept 2022 9:31 AM IST

x
जशपुरनगर: जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने पुलिस विभाग के सभा कक्ष में जय हो टीम और युवाओं को सायबर सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और यूनिसेफ संस्था के द्वारा सायबर सुरक्षा जागरूकता पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। साइबर पीस फाउंडेशन से आए साइबर एक्सपर्ट श्री नितिन पांडे समन्वयक और श्रीमती शिमोनी प्रसाद वरिष्ठ प्रबंधक बाहरी संचार और परियोजना द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जय हो वॉलंटियर, महिला स्व सहायता समूह ,अन्य विभाग के कर्मचारी युवाओं को भी साइबर सुरक्षा से जुड़े अपराध और उनसे बचने के उपाय बताए जा रहे हैं जिससे पुलिस विभाग और स्वयं सेवी संस्था के द्वारा ग्रामीणों और आमजनों को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के लोगों स्कूलों, कालेज और ग्राम पंचायत में टीम सायबर सिक्योरिटी से संबंधित जानकारी देगी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





