- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बाल अधिकारों के उचित...
CG-DPR
बाल अधिकारों के उचित संरक्षण हेतु आयोग द्वारा किया गया टोल फ्री नंबर 1800-233-0055 जारी
jantaserishta.com
15 Oct 2022 10:28 AM IST

x
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण अयोग द्वारा बाल अधिकारों के उचित संरक्षण हेतु किसी भी प्रकरण की जानकारी देने, महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने या शिक्षा के अधिकार के हनन संबंधी शिकायत दर्ज कराने हेतु टॉल फ्री सेवा टेलिफोन नंबर 1800-233-0055 जारी किया गया है। इस टॉल फ्री नंबर पर 24×7 अर्थात चौबीस घंटे सातों दिवस सतत निर्बाध रूप से उपलब्ध है। उक्त नंबर पर बाल विकास से जुड़े किसी भी प्रकार की सूचनाएं या प्रकरण की जानकारी दी जा सकती है साथ ही किसी भी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने या शिक्षा का अधिकार के हनन संबंधी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। आयोग द्वारा टोल फ्री नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीण स्तर एवं प्रत्येक शाला में बच्चों को जानकारी देने, आश्रम, छात्रावास सहित अन्य रहवासी संस्था में उक्त नंबर को प्रदर्शित कराने का आग्रह किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





