CG-DPR

पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में होगा आयोजन

jantaserishta.com
4 Oct 2022 9:52 AM IST
पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में होगा आयोजन
x
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह ने 6 अक्टूबर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाले छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की तैयारी के संबंध में बैठक ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि पारंपरिक छत्तीसगढ़ी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रदेश स्तर छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिले में इसकी तैयारी के लिए खेल विभाग के साथ समन्वय करते हुए तैयारी करें। उन्होंंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब की इसमें सहभागिता रहेगी। विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, संकुल समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक को जोड़ते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनपद सीईओ के मार्गदर्शन में व्यायाम शिक्षक की सभी संबंधित ग्राम पंचायतों, संकुल, जोन में मैदान से लेकर आयोजन तक सक्रिय सहभागिता रहेगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रतिमा ठाकरे, परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन श्रीमती रश्मि सिंह, सहायक संचालक खेल श्री ए एक्का, प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम श्री रणविजय सिंह, हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव श्री देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
खेल-प्रतियोगिताएं 2 श्रेणियों में होंगी
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक की मार्गदर्शिका एवं कार्ययोजना के तहत खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में होंगी। इसमें खेल विधाओं के अनुसार दलीय एवं एकल श्रेणी निर्धारित की गई है। दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिठूल, सांखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी छत्तीसगढिय़ा खेल विधाएं शामिल हैं। एकल श्रेणी में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल हैं।
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों का आयोजन 6 स्तर पर होगा
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेलों के 6 स्तर निर्धारित किये गये है। इसके अनुसार पहले ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र स्तर पर राजीव गांधी युवा मितान क्लब में खेलों का आयोजन नाकआउट पद्धति से होगा। दूसरा स्तर जोन है, जिसमें आठ राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। तीसरे स्तर पर विकासखण्ड तथा नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंत में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खेलों में हो सकेंगे शामिल
खेलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भाग लेंगे। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग और तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है। इन प्रतियोगिता में महिला एवं पुरूष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story