CG-DPR

जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा हेतु संचालित कोचिंग के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक बच्चों का चयन मेडिकल एवं इंजीनयरिंग के क्षेत्र में होगा- कलेक्टर राहुल देव

jantaserishta.com
24 Sept 2022 9:26 AM IST
जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा हेतु संचालित कोचिंग के माध्यम से जिले के अधिक से अधिक बच्चों का चयन मेडिकल एवं इंजीनयरिंग के क्षेत्र में होगा- कलेक्टर राहुल देव
x
मुंगेली: जिले में कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत बच्चों के लिए जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु आवासीय कोचिंग क्लास जिला लाईवलीहुड कालेज जमकोर में प्रारंभ हो गई है। कोचिंग हेतु 02 हजार से अधिक बच्चों का टेस्ट लिया गया। टेस्ट के माध्यम से जो बच्चे टाप स्थान हासिल किए हैं, उन बच्चों को ही प्रवेश दिया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिले के बच्चों को मेडिकल एवं इंजीनयरिंग के क्षेत्र में आगे लाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में कक्षा 11वीं और 12वीं में अध्ययनरत बच्चों के लिए जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु आवासीय कोचिंग क्लास जिला लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर में प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि संसाधन एंव आर्थिक समस्या की वजह से कई होनहार बच्चे मेडिकल एवं इंजीनयरिंग के क्षेत्र में नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोचिंग की शुरूआत की गई है। कोचिंग के लिए चयनित बच्चों को एक्सपर्ट टीचर द्वारा प्रशिक्षण दी जाएगी। उन्होंने चयनित बच्चों को शुभकामना देते हुए उम्मीद जताई है कि जिले से अधिक से अधिक बच्चों का चयन मेडिकल एवं इंजीनयरिंग के क्षेत्र में होगा और अपने परिवार के साथ समाज, राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीष पाण्डेय सहित जेईई और नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु आवासीय कोचिंग के लिए चयनित बच्चे उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story