- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जल जीवन मिशन से वृद्धा...
CG-DPR
जल जीवन मिशन से वृद्धा के घर में ही पहुंचा स्वच्छ पेयजल : पेयजल की समस्या हुई दूर
jantaserishta.com
18 Dec 2022 9:27 AM IST

x
मुंगेली: शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के तहत घर पर ही पेयजल मिलने से विकासखण्ड लोरमी के ग्राम बुधवारा की 65 वर्षीय वृद्धा कौशल्या बंजारे की पानी की समस्या दूर हो गई। अब उन्हें पानी के लिए अन्यत्र जाना नहीं पड़ता। वृद्धा कौशल्या बताती है कि पहले पानी के लिए पास के कुँए पर हमेशा निर्भर रहना पड़ता था। उनकी तकलीफ तब और भी बढ़ जाती थी जब घर के पास का कुंआ सूख जाता था और उन्हें दूसरे मुहल्ले में पानी के लिए जाना पड़ता था। वह बहुत बार गाँव के दूसरे लोगों पर भी निर्भर रहती थी। अब घर में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन लग गया है तो उन्हें न तो दूर तक पानी लेने जाना पड़ता है और न ही किसी अन्य पर निर्भर रहना पड़ता है। घर में पानी की सहज उपलब्धता के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Tagsमुंगेली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





