- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- आकांक्षा प्लेटफार्म के...
CG-DPR
आकांक्षा प्लेटफार्म के माध्यम से निजी कम्पनी के लिए चयनित 34 अभ्यर्थियों को हैदराबाद के लिए किया गया रवाना, कलेक्टर ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
jantaserishta.com
7 Dec 2022 10:10 AM IST

x
मुंगेली: जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु जिला प्रशासन द्वारा संचालित ''सशक्त युवा सशक्त मुंगेली'' अभियान के अंतर्गत हैदराबाद के निजी कम्पनी द्वारा विगत दिनों सभी विकासखण्डों में 28 नवंबर से 01 दिसंबर तक सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर के पद पर भर्ती हेतु आयोजित रोजगार शिविर में चयनित 34 अभ्यर्थियों को आज जिला कलेक्टोरेट परिसर से हैदराबाद के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर श्री राहुल देव ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता। किसी भी कार्य में समय देने के साथ कड़ी मेहनत और लगन जरूरी है। रोजगार प्राप्त होने और रोजगार से जुड़ने से जो अनुभव प्राप्त होता है, वह आगे भी काम आता है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री नवीन भगत, जिला रोजगार अधिकारी श्री व्ही. के. केडिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





