CG-DPR

क्षतिग्रस्त मकान से तीन व्यक्तियों को किया गया शिफ्ट

jantaserishta.com
17 Aug 2022 10:08 AM IST
क्षतिग्रस्त मकान से तीन व्यक्तियों को किया गया शिफ्ट
x

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले में लगातार बारिश से हुई मकान ढ़हने की घटना से जिला प्रशासना सर्तक हो गई है तथा सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है, कि अपने क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मकानों को चिन्हांकित कर वहॉ रहने वाले व्यक्तियों को अन्य सुरक्षित घरों में शिफ्ट किया जाय।

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र कुमार उर्वसा द्वारा क्षतिग्रस्त मकान में रहने वाले दो व्यक्तियों ग्राम कच्चे के मंगियाराम को राकेश कावड़े के घर में तथा ग्राम चवेला के श्रीमती चंदेश्वरी पति सागर के परिवार को बिरेन्द्र बंजारे के घर में शिफ्ट किया गया है। इसी प्रकार दुर्गूकोंदल तहसीलदार आशीष देहारी द्वारा क्षतिग्रस्त मकान में रह रहे एक व्यक्ति ग्राम कोदापाखा निवासी बुधराम को रामेश्वरी उईके के घर में शिफ्ट किया जाकर आवश्यक व्यवस्था किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story