- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- असिस्टेंट...
CG-DPR
असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन, रिटेल एवं सुरक्षा गार्ड कोर्स के लिए तीन दिवसीय काउंसलिंग
jantaserishta.com
10 Feb 2023 8:55 AM IST

x
उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें रोजगार एवं स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में 30-30 सीटों में असिस्टेंट इलेक्ट्रिषियन, रिटेल सेल्स एवं सुरक्षा गार्ड कोर्स में प्रषिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है।
लाइवलीहुड कॉलेज के प्राचार्य सुनील नेताम ने जानकारी दी है कि उक्त प्रषिक्षण के लिए 10 फरवरी से 13 फरवरी तक (रविवार को छोड़कर) लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर कांकेर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 04 बजे तक काउंसलिंग का आयोजन किया गया है। जिले के ऐसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है, जो इस प्रषिक्षण से जुड़कर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं, वे कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची, आधार कार्ड, 04 पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ काउंसलिंग में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





