- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- तीन दिवसीय अरपा...
CG-DPR
तीन दिवसीय अरपा आरोग्यम योग महोत्सव 6 से 8 फरवरी तक गुरुकुल मैदान में
jantaserishta.com
6 Feb 2023 8:42 AM IST

x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला प्रशासन द्वारा जीपीएम जिले के गठन की तीसरी वर्षगाठ पर 10 फरवरी को अरपा महोत्सव का अयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ एवं समग्र जीवनशैली के लिए अरपा आरोग्यम योग महोत्सव का भी आयोजन 6 से 8 फरवरी तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रातः 6 से 8 बजे और शाम 4 से 6 बजे तक गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को योग आसन, प्राणायाम, ध्यान के साथ ही स्वस्थ्य जीवन शैली के लिए परामर्श दिया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले वासियों से अपील की हैं की वे अपने व्यस्तम जिंदगी से थोड़ा समय निकाल कर योगा में अवस्य शामिल होएं। योग में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पंजीयन से संबंधित जानकारी के लिए श्री गजेन्द्र नाग मोबाइल नम्बर 8839895403 और 9399744250 पर संपर्क कर सकते है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





