- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पूजा स्पेशल सामग्रियों...
CG-DPR
पूजा स्पेशल सामग्रियों के लिए खासतौर पर खोला गया है यह सी-मार्ट
jantaserishta.com
17 Nov 2022 8:33 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ में सी मार्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के समक्ष 60 हजार रुपये की खरीददारी के साथ सी मार्ट का शुभारंभ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग ने अपने विभाग की जरूरत के लिए की खरीददारी। इसे पूजा सामग्रियों के लिए खास तौर पर खोला गया है। पूर्व में ट्रायल के दौरान एक सप्ताह में 70 हजार रुपए की बिक्री हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां माता बम्बलेश्वरी जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार के अच्छे सामानों की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ मां बम्बलेश्वरी माता का विशेष महत्व है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी और श्रद्धालु आते हैं। इन सभी को छत्तीसगढ़ी परंपरागत सामग्रियों की खरीदी का मौका मिलेगा । यहां सी मार्ट में माता की चुनरी, प्रसाद ,पूजन सामग्री ,मां बमलेश्वरी की फोटो, सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, आचार,पापड़,बड़ी सहित परंपरागत छत्तीसगढ़ी उत्पाद का स्टॉक रखा गया है।
TagsC Mart
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





