CG-DPR

सीताफल के संग्रहण और व्यापार से अच्छी खासी कमाई कर रहीं हैं समूहों की महिलाएं

jantaserishta.com
23 Oct 2022 8:54 AM IST
सीताफल के संग्रहण और व्यापार से अच्छी खासी कमाई कर रहीं हैं समूहों की महिलाएं
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन "बिहान" के अंतर्गत महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं वनों से सीताफल के संग्रहण और व्यापार से अच्छी खासी कमाई कर रहीं हैं।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की पहल पर परियोजना निदेशक जिला पंचायत (डीआरडीए) श्री आर के खूंटे के नेतृत्व में जिले की महिलाओं द्वारा जंगलो से सीताफल कलेक्शन किया जा रहा है। कलेक्शन के बाद लीताफल की ग्रेडिंग कर स्थानीय बाजार एवम बिलासपुर थोक मण्डी एवं पड़ोसी राज्य के अमरकंटक एवं अनूपपुर जिले में भेजा जा रहा है।
जिला मिशन प्रबंधक श्री सोनी ने बताया कि कलेक्टर की मंशा के अनुरुप सीताफल उत्पाद में जिले की पहचान बनाने हेतु अधिक अधिक मात्रा में इसका संग्रहण स्वसहायता समूहों की महिलाओं के माध्यम से कराकर उन्हें सीताफल का उचित दाम दिलाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story