- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- समूह की महिलाओं ने...

x
अम्बिकापुर: मैनपाट जनपद के आदर्श गोठान कुनिया में रक्षा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मधुमक्खी पालन शुरू कर प्रकृति के साथ प्रगति की ओर कदम बढ़ाया है। महिलाओं ने पहली दो उत्पादन में 90 किलोग्राम शुद्ध शहद उत्पादन कर 27 हजार रुपये की बिक्री कर लिए हैं।
जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से करीब 55 किलोमीटर दूर एवं ऊंचाई पर स्थित मैनपाट में राज्य शासन की महत्वकांक्षी नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजना के तहत गोठान निर्माण, बाड़ी विकास का कार्य तथा अन्य मल्टी एक्टीविटी से ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा प्रकृति के संग प्रगति पर बल दोय जा रहा है। ग्राम कुनिया गोठान में रक्षा स्व सहायता समूह की महिलाओं ने एनआरएलएम के सहयोग से मधुमक्खी पालन कर शहद उतपादन शुरू किया। शहद उत्पादन से आय का स्रोत बढ़ने से समूह की महिलाओं में उत्साह है तथा वे अन्य समूहों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





