CG-DPR

रीपा के तहत बूंदी-मिक्चर निर्माण एवं व्यवसाय से मालामाल हो रही हैं समूह की महिलाएं

jantaserishta.com
7 Feb 2023 8:27 AM IST
रीपा के तहत बूंदी-मिक्चर निर्माण एवं व्यवसाय से मालामाल हो रही हैं समूह की महिलाएं
x
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से स्थापित हो रहे महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) के तहत बूंदी-मिक्चर निर्माण एवं व्यवसाय से मां संतोषी स्व-सहायता समूह की महिलाएं मालामाल हो रही हैं। जनपद पंचायत गौरेला के ग्राम पंचायत पतरकोनी में रीपा के तहत मिक्चर एवं बूंदी निर्माण इकाई 26 जनवरी 2023 से शुरू हो गया है। लगभग एक सप्ताह में समूह की महिलाओं द्वारा 7 क्विंटल बूंदी और 5 क्विंटल मिक्चर का उत्पादन किया जाकर 150 रूपए प्रति किलो बूंदी और 170 रूपए प्रति किलो मिक्चर के हिसाब से कुल एक लाख 90 हजार रूपए की बिक्री कर चुके हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती शिशुवती मरपची और सचिव श्रीमती बेला कोर्राम अपने कार्य से खुश हैं और समूह की आमदनी से उत्साहित हैं। चूंकि पतरकोनी मुख्य मार्ग पर स्थित होने के साथ ही साप्ताहिक हाट-बाजार की परिधि से लगा है। यहां व्यावसायिक वातावरण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रीपा के तहत स्टोरेज, दुकान, शौचालय, आदि आवश्यक अधोसंरचना के कार्य किए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story