- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- समूह की महिलाएं गौठान...
CG-DPR
समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर हो रही हैं आर्थिक रूप से सशक्त
jantaserishta.com
3 Dec 2022 9:59 AM IST

x
मुंगेली: जिले के विकासखण्ड मुंगेली के ग्राम पण्डोतरा की वंदे मातरम स्व सहायता समूह की महिलाएं गौठान से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। गौठान में मुर्गीपालन से प्रति महीने 15 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त कर रही हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि पशुधन विकास विभाग के सहयोग से उन्हें 03 माह पूर्व मुर्गीपालन हेतु उन्नत नस्ल की मुर्गी प्राप्त हुआ था, जिससे अब उन्हें प्रतिदिन 50 से 60 नग अण्डे की प्राप्ति होती है। इन अण्डों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के साथ लोगों द्वारा आसानी से खरीद लिया जाता है। मुर्गीपालन हेतु उन्हें पशुधन विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी प्राप्त हुआ है। इसके अलावा उन्हें जिला प्रशासन से चना-मुर्रा बनाने का मशीन भी प्राप्त हुआ है। जिसका लाभ उन्हें अब अतिरिक्त आमदनी के रूप में मिलने लगा है। समूह की महिलाओं का कहना है कि पहले हम सिर्फ खेती-किसानी पर निर्भर थे, लेकिन शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठान के माध्यम से आजीविकामूलक गतिविधियों से जुड़ने से उन्हें खेती-किसानी के अलावा अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिल गया है। अतिरिक्त आमदनी का उपयोग हम अपने घरेलू कार्यों के साथ बच्चों को पढ़ाने में करते हैं। उन्होंने शासन व प्रशासन को अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिलने पर धन्यवाद दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





