CG-DPR

राज्यपाल से आयुष विश्वविद्यालय एवं श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति ने की भेंट

jantaserishta.com
8 Oct 2022 8:18 AM IST
राज्यपाल से आयुष विश्वविद्यालय एवं श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति ने की भेंट
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के कुलपति डॉ. ए. के. चन्द्राकर और श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एस.के. सिंह ने मुलाकात की।
राज्यपाल ने कुलपतियों से विश्वविद्यालय के गतिविधियों की जानकारी ली और नर्सिंग पाठ्यक्रम के संचालन से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की। राज्यपाल ने प्रदेश के कई शैक्षणिक संस्थानों में नर्सिंग पाठ्यक्रम के संचालन से संबंधित समस्याओं का उल्लेख किया और उक्त विसंगति को दूर करने के लिए आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति को निर्देश दिए। साथ ही राज्यपाल ने आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति को एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों की भी समस्याएं बताई और उसकी वस्तुस्थिति से विद्यार्थियों को अवगत कराने को कहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story