CG-DPR

तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद निलंबित

jantaserishta.com
11 Nov 2022 9:47 AM IST
तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद निलंबित
x
रायपुर: शासन द्वारा गरियाबंद के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी श्री भोपाल ताण्डेय को छत्तीगसढ़ भण्डार क्रय नियम के विपरीत कार्य को गंभीर कदाचार मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर नियत किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद द्वारा तत्कालीन कलेक्टर के मौखिक निर्देशानुसार प्रशासकीय स्वीकृति अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमोदन के बगैर 14 सितम्बर 2020 द्वारा क्रेडिबल कारर्पोरेशन सत्ती बाजार रायपुर से 3 करोड़ 27 लाख 22 हजार 347 रूपए का 4287 सेट फायर एस्टिंगयूसर सप्लाई के लिए कार्यादेश जारी किया गया। इसी प्रकार 25 अगस्त 2020 द्वारा लक्ष्मी इंजीनियरिंग वर्क इंडस्ट्रीयल एरिया कोरबा जिला जांजगीर-चांपा से शैक्षणिक संस्थाओं को 1400 राईटिंग बोर्ड के लिए एक करोड़ 99 लाख 29 हजार 649 रूपए का कार्यादेश जारी किया गया। तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत एवं छत्तीसगढ़ भण्डार क्रय नियम के विपरीत गंभीर कदाचार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story