CG-DPR

खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव कर रहा आर्थिक सहयोग

jantaserishta.com
14 Sep 2022 4:16 AM GMT
खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव कर रहा आर्थिक सहयोग
x
सूरजपुर: जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपने प्रतिभा निखारने के लिए खेल विभाग एवं जिला प्रशासन जिले के चयनित खिलाड़ियों को हर संभव आर्थिक सहयोग कर रहा है। 2021 में जम्मू कश्मीर खेलने जाने हेतु कुल 6 खिलाड़ियों सहित 48,000 रुपये तथा उज्जैन जाने हेतु 14 खिलाड़ियों सहित 70,000 रूपये सहयोग राशि प्रदाय किया गया था। इसके अलावा नगर पालिका सूरजपुर द्वारा भी आर्थिक सहयोग राशि प्रदाय किया गया है।
विगत दिनों मीडिया चौनलों मे प्रतिभावान खिलाड़ी को जिला प्रशासन व खेल विभाग सहयोग नहीं कर रहा है का खबर चलाया गया था। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी शबाबे हुसैन ने बताया कि समय-समय पर खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी खिलाड़ियों सहित निकिता यादव का भी सम्मान किया गया है, विगत खेल दिवस के अवसर पर ही जिले के 10 खिलाड़ियों में निकिता यादव को भी खेल विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया की कुमारी निकिता यादव ने प्राईवेट फेडरेशन द्वारा आगामी तिथि को किक बॉक्सिंग खेल विधा के आयोजित खेल में भाग लेने हेतु आर्थिक सहयोग एवं खेल प्रेक्टिस के लिये जगह प्रदाय करने हेतु कलेक्टर सूरजपुर को आवेदन किया गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए जगह दिया जा चुका है। साथ ही आर्थिक सहयोग प्रदाय करने हेतु खेल विभाग सूरजपुर द्वारा उच्च कार्यालय संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण रायपुर को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए आवेदन किया जा चुका है। जिला खेल अधिकारी ने कहा की खिलाड़ी ने सहयोग नहीं करने का निराधार आरोप लगाया है सही नहीं है। विभागीय मान्यता एवं आर्थिक सहायता नियम 2018 के अनुसार सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग राशि, डाईट मनी ट्रेक सूट व यात्रा व्यय प्रदाय किया जाना है जो खेल विभाग विश्वविद्यालयीन खेल एशियाई खेल राष्ट्रमंडल खेल खेलो इंडिया, यूथ गेम्स तथा मान्यता प्राप्त खेल संघ के माध्यम से खेलने जाते है, और आयोजन पश्चात् खिलाड़ी द्वारा खर्च किये गए संपूर्ण राशि शासन द्वारा वहन किया जाता है। यह खिलाड़ी जिस खेल से खेलने जाती हैं उसका जिले में कोई पंजीयन नहीं है। संचालनालय खेल विभाग रायपुर द्वारा कुल 52 खेलों को चिन्हांकित किया गया है इन्हीं खेलों में खेलने वाले खिलाड़ियों को हीं मान्यता प्रदाय किया जाता है तथा आर्थिक सहयोग हेतु जिले में पंजीकृत संघ के माध्यम से आवेदन किया जाना अनिवार्य है। परंतु बालिका खिलाड़ी निकिता यादव ने किक बॉक्सिंग खेल में जाने हेतु आर्थिक सहयोग के लिये आवेदन किया है जिसका जिले में कोई पंजीकृत संघ नहीं है इसलिए खेल विभाग द्वारा नियमानुसार आर्थिक सहयोग प्रदाय किया जाना संभव नहीं है। इसके बाद भी जिला प्रशासन सूरजपुर जिले के सभी खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान करता आ रहा है।
Next Story