- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का...
CG-DPR
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का दूसरा चरण जोन स्तर पर 15 अक्टूबर से होगा शुरू
jantaserishta.com
12 Oct 2022 9:03 AM IST

x
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने एवं उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के लिए विगत 6 अक्टूबर से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसढ़िया ओलंपिक में 14 पारंपरिक खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गिल्लीडंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन छह चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 6 से 11 अक्टूबर तक किया गया। ओलंपिक का दूसरा चरण में जोन स्तर (8 क्लब को मिलाकर 1 जोन) पर 15 से 20 अक्टूबर तक किया जाना है। पहले चरण के समापन दिवस पर आज जिले के ग्रामीण एवं शहरी दोनो क्षेत्रों मंे विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ सम्पन्न हुआ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





