CG-DPR

वियतनाम और श्रीलंका की रामायण दल का होगा मनमोहक प्रस्तुति

jantaserishta.com
16 Feb 2023 8:23 AM IST
वियतनाम और श्रीलंका की रामायण दल का होगा मनमोहक प्रस्तुति
x
रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से प्रसिद्ध त्रिवेणी संगम राजिम में 16 फरवरी से राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह रामायण मंडली प्रतियोगिता 18 फरवरी महाशिवरात्रि को समापन होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के रामायण मंडली शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता के दौरान वियतनाम और श्रीलंका की रामायण टीम भी राजिम मेले में प्रस्तुति देंगे। इसकी तैयारी को लेकर आज संस्कृति, पर्यटन एवं धर्मस्व विभाग के सचिव अन्बलगन पी. ने स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर गरियाबंद कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य उपस्थित थे। इस दौरान अधिकारियों ने श्रीलंका एवं वियतनाम से पहुंची रामायण टीम का आत्मीय स्वागत किया। रामायण मंडली मानस प्रतियोगिता सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक 14 जिले रायपुर, धमतरी, दुर्ग, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, राजनांदगांव, बिलासपुर, कांकेर, मुंगेली, रायगढ़, बलौदा बाजार भाटापारा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई और कवर्धा जिले की रामायण मंडली की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार 17 फरवरी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सूरजपुर, कोरिया कोंडागांव, कोरबा, जशपुर, बस्तर (जगदलपुर), सरगुजा, बालोद, नारायणपुर और बीजापुर तथा 18 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुकमा, बलरामपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर और दंतेवाड़ा जिला के मंडली की प्रस्तुति होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story