CG-DPR

प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर का गौरव चार विद्यार्थियों का चयन

jantaserishta.com
13 Sept 2022 10:41 AM IST
प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर का गौरव चार विद्यार्थियों का चयन
x
उत्तर बस्तर कांकेर: जेईई एडवांस परीक्षा 2022 में कांकेर के प्रयास आवासीय विद्यालय कांकेर के दो विद्यार्थी कुमारी हिमानी एवं गुंजन कुमार उन्द्रे ने सफलता अर्जित की है। उन्हें आईआईटी में प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा दो अन्य छात्र कुणाल ग्वाल एवं भुवनेश्वर देवांगन को एनआईटी में प्रवेश मिलेगा। इन चारों छात्र-छात्राओं को संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर श्री शिशुपाल शोरी तथा जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सफलता प्राप्त करने पर आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर, सहायक संचालक सुश्री जया मनु, प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजीव नाग तथा संस्था के प्राचार्य आर.पी.एस. ठाकुर, छात्रावास अधीक्षक गुपेन्द्र कुमार नागे, श्रीमती दिव्या मसुरकर तथा उषा मरकाम को भी विद्यार्थियों की सफलता के लिए बधाई दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story