CG-DPR

मिनीमाता महतारी जतन योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का विधायक ने किया हितग्राहियों को चेक वितरित

jantaserishta.com
18 Aug 2022 5:05 PM IST
मिनीमाता महतारी जतन योजना एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का विधायक ने किया हितग्राहियों को चेक वितरित
x

बेमेतरा: प्रदेश सरकार के श्रम विभाग में गठित छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत महिला हितग्राहियों को प्रथम दो बच्चों के प्राप्ति पर राशि 20 हजार रुपये मण्डल में संचालित योजना मिनीमाता महतारी जतन योजना के माध्यम से एकमुश्त दिया जाता है एवं मंडल में संचालित योजना मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माणी श्रमिक जिनकी आयु 59 एवं 60 वर्ष हो उन हितग्राहियों को राशि 10 हजार रुपये दिये जाने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना का बेमेतरा जिला में विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबडा द्वारा 06 हितग्राहियों को शाल एवं श्रीफल भेट कर चेक वितरण कर योजना का शुभारंभ किया गया है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि बेमेतरा जिले में मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 32 हितग्राहियों को राशि 6,35,000 (छः लाख पैंतीस हजार रूपये मात्र) एवं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 06 सियान हितग्राहियों को राशि 60,000 (साठ हजार रूपये मात्र) कुल 38 हितग्राहियों को राशि 6,95,000 (छः लाख पंचानबे हजार रूपये मात्र) का बेमेतरा विधायक के हाथों चेक वितरण किया गया। उक्त राशि एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाता में अंतरण किया गया। इस अवसर पर श्री प्रवीण शर्मा, श्रम पदाधिकारी श्री एन. के. साहू, श्री छलेश्वर साहू, श्री आलोक कुमार यादव, श्री जेठूराम साहू एवं हितग्राही उपस्थित थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story