CG-DPR

बरसते पानी के बीच हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल

jantaserishta.com
13 Aug 2022 4:51 PM IST
बरसते पानी के बीच हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल
x

बलौदाबाजार: स्वतंत्रता दिवस जिले में हर्षोल्लास के साथ गरिमापूर्वक मनाया जाएगा। जिले में आयोजित मुख्य समारोह के लिए बलौदाबाजार शहर के पं.चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में मैदान आज सुबह 9 बजे बरसते पानी के बीच अंतिम रिहर्सल किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर रजत बंसल एवं पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष रूप से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों कहा कि जिले में लगातार बारिश हो रही है उस हिसाब से बैठक सहित अन्य व्यवस्था के समुचित तैयारी के निर्देश दिए है।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पुलिस के द्वारा मार्चपास्ट किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एनसीसी के बच्चे भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डीएफओ के आर बढ़ई,सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण भी उपस्थित रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story