CG-DPR

राज्यपाल ने भगवान श्री महाकाल एवं श्री अंगारेश्वर महादेव में देवदर्शन कर पूजा-अर्चना की

jantaserishta.com
12 Nov 2022 8:25 AM IST
राज्यपाल ने भगवान श्री महाकाल एवं श्री अंगारेश्वर महादेव में देवदर्शन कर पूजा-अर्चना की
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर विधिवत् पूजा-अर्चना की तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की मंगलकामना की। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने राज्यपाल सुश्री उइके को भगवान श्री महाकाल की तस्वीर, प्रसाद, दुशाला भेंट कर अभिवादन किया। तत्पश्चात् राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।
पूजन-अर्चना के पूर्व राज्यपाल से श्री महाकालेश्वर मन्दिर के महन्त श्री विनीत गिरिजी ने सौजन्य भेंट की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story