CG-DPR
राज्यपाल ने पुरी के जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
jantaserishta.com
11 Jan 2023 8:14 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके अपने ओड़िशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। प्रवास के क्रम में ही गत दिवस राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रसिद्ध कोणार्क के सूर्य मंदिर का भी भ्रमण किया। उन्होंने इस धार्मिक व ऐतिहासिक मंदिर के परिसर का अवलोकन कर इससे जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त की। कोणार्क के सूर्य मंदिर के स्थापत्य कला से भी राज्यपाल प्रभावित हुईं। राज्यपाल ने धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पर्यटन की दृष्टि से दोनो ही मंदिरों को प्रमुख केन्द्र के रूप में रेखांकित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





