CG-DPR

किसान ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

jantaserishta.com
2 March 2023 8:34 AM IST
किसान ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
x
जशपुरनगर: जिला प्रशासन के अंतर्गत् संचालित पशुपालन विभाग के द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक-एक बैल जोड़ी दिया जा रहा है।
इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड के सरडीह पाठक के किसान श्री मंगरा राम को जिला खनिज न्यास मद से एक-एक बैल जोड़ी दिया गया है। किसान ने बैल जोड़ी मिलने से खुशी जाहिर करते हुए छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि बैल जोड़ी मिलने से उन्हें खेती करने में आसानी हो रही है और अपने परिवार का भी भरण-पोषण अच्छे से कर रहें हैं।
कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल जिले के सभी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को बैल जोड़ी देने के लिए सार्थक प्रयास कर रहें हैं।
पशुपालन विभाग के उप संचालक श्री ए.के. मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बैल जोड़ी की कीमत परिवहन बीमा सहित लगभग 35 हजार रूपए हैैं।
उल्लेखनीय है कि पशुपालन विभाग द्वारा मनोरा विकाखण्ड में 35 नग बैल जोड़ी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसानों को वितरित किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story