- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- हमर तिरंगा कार्यक्रम...
हमर तिरंगा कार्यक्रम में किया गया शहीदों के परिवार का सम्मान

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा है कि उन वीरों को कोटि-कोटि नमन जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुति दी और देश को आजाद कराया। डॉ. महंत आज जिला मुख्यालय जांजगीर-चांपा में पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित हमर तिरंगा कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज शहीद परिवार का सम्मान करने का दिन है। उन्होंने कहा कि जो शहीद परिवार आज यहां उपस्थित है उनकी आंखो में गर्व दिखाई दे रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





