CG-DPR

हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे राज्य में किया साकार - मुख्यमंत्री

jantaserishta.com
18 Dec 2022 9:10 AM IST
हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे राज्य में किया साकार - मुख्यमंत्री
x
बेमेतरा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन बेमेतरा जिले के सभी गौठानों, धान खरीदी केंद्रों और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने शासकीय निवास कार्यालय रायपुर में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशवासियों को सम्बोधित किए। छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर किसानों, गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यों, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को राज्य शासन द्वारा विगत 4 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हमारे पुरखों ने जो सपना देखा था, उसे राज्य में साकार किया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से आर्थिक समृद्धि और खुशहाली का द्वार खोला गया है। उन्होंने विगत 4 साल में राज्य के विकास के लिए बनाएं योजनाओं से किसानों, मजदूरों,गरीबों और आमनागरिकों की बदल रही परिस्थितियों को बताया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में धान बेचने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ी है और इस साल 110 लाख मि.टन धान खरीदी का अनुमान है। इसके साथ ही सिंचाई लगान भी माफ किया गया। यह सरकार धान के साथ कोदो-कुटकी, रागी जैसे लघु धान्य फसल के साथ फलदार वृक्ष लगाने वाले किसानों को भी प्रतिवर्ष प्रोत्साहन राशि दे रही है। गोबर और गोमूत्र की खरीदी कर जैविक कृषि को प्रोत्साहित कर रही है। ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके माध्यम से उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं बिक्री के लिए सी-मार्ट खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों 'न्याय के चार साल' एवं 'न्याय के रास्ते-सबके वास्ते' का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सभी वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा बिजली बिल हाफ कर लोगों को लाभ पहुचाया जा रहा है। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शुक्ला ने गोबर विक्रय करने वाले किसानों को शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा शंकुलता मंगत साहू, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुरूचि सिंह, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बेमेतरा भूपेन्द्र उपाध्याय सहित पार्षद, जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story