CG-DPR

संप्रेक्षण गृह की बालिकाओं द्वारा निर्मित कलश कैंडल की डिमांड अन्य प्रांतों तक बढ़ी

jantaserishta.com
22 Oct 2022 9:13 AM IST
संप्रेक्षण गृह की बालिकाओं द्वारा निर्मित कलश कैंडल की डिमांड अन्य प्रांतों तक बढ़ी
x
अम्बिकापुर: संप्रेक्षण गृह अम्बिकापुर की बालिकाओं द्वारा दीपावली के अवसर पर मिट्टी के कलश कैंडल और कलरफुल गिलास कैंडल बना रही हैं। उनके द्वारा बनाए वाये सजावटी सामान इतने खूबसूरत हैं कि उसकी मांग लगातार बढ रही है। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ के अलावा राजस्थान, पंजाब और दिल्ली से भी आर्डर आया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बालिकाओं के हुनर को प्रोत्साहित करने जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।
कलश कैंडल और गिलास कैंडल को संप्रेक्षण गृह की बालिकाएं स्वयं अपने हाथों से बनाती हैं। इसके बाद कैंडल को कैरी बैग में भरकर शुभकामना संदेश के साथ ग्राहक को भेजा जाता है। कैरी बैग और शुभकामना संदेश को भी बालिकाएं अपने हाथों से बनाती हैं। कैंडल बनाने के लिए आशियाना फाउंडेशन की प्रशिक्षिका श्रीमती आरती वर्मा और सम्प्रेषण गृह की संस्था प्रभारी श्रीमती प्रियंका व्यापारी के विशेष प्रयास से प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story