- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से उमेश कच्छप...
CG-DPR
राज्यपाल से उमेश कच्छप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट
jantaserishta.com
1 Oct 2022 8:05 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में वनवासी विकास समिति रायपुर के अध्यक्ष उमेश कच्छप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यो ने राज्यपाल सुश्री उइके को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के तत्वाधान में, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत संतगहिरागुरू विश्वविद्यालय में आयोजित ''स्वतंत्रता संग्राम में जनजातिनायकों के योगदान'' पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय विभाग की ओर से कार्यक्रम के संयोजक श्री इन्दर भगत सहित श्री रामनाथ कच्छप एवं श्री रूपेश कच्छप उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





