- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से भेंटकर...
CG-DPR
राज्यपाल से भेंटकर संवरा समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने जताया आभार
jantaserishta.com
3 Jan 2023 8:16 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में संवरा (सौंरा) समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्यपाल को बताया कि मात्रात्मक त्रुटि के कारण अनुसूचित जनजाति का दर्जा न मिल पाने वाले 12 जनजातियों में संवरा समाज भी शामिल थे। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आपके विशेष प्रयासों तथा विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा केन्द्रीय जनजातीय मंत्री से हुई मुलाकातों में आपने प्रभावी ढंग से इस विषय पर अपनी बात रखी थी। केन्द्र सरकार द्वारा गंभीरता के साथ तथ्यों की जानकारी ली गई और अंततः 12 जनजातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने को स्वीकृति मिली, जिसमें संवरा समाज भी है। राज्यपाल को इस अवसर पर संवरा समाज ने कृतज्ञता स्वरूप साड़ी भेंट कर आभार जताया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





