CG-DPR

राज्यपाल से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा

jantaserishta.com
6 Jan 2023 8:16 AM IST
राज्यपाल से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा
x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी.एस. रावटे के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विभिन्न आदिवासी समुदायों (गोंड, धनवार, कोल, कमार, नगरची, सावरा, बैगा, बिंझवार, कोरवा, कोंड, गजवा, नगेसिया, प्रधान, पंडो, धनवा, पाव, धुलिया, भैना, बंधु, कंडरा, हल्बा, भूंइया, उरांव समाज) के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने प्रतिनिधिमण्डल को भरोसा दिलाया कि आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे जिलों का दौरा करेंगी और स्थानीय प्रशासन को आदिवासी समुदाय की कठिनाईयों का समाधान करने के निर्देश देंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story