- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- राज्यपाल से भारतीय...
CG-DPR
राज्यपाल से भारतीय प्रबंधन संस्थान के अधिष्ठाता ने की भेंट
jantaserishta.com
8 Feb 2023 8:11 AM IST

x
रायपुर: राज्यपाल अनुसुईया उइके से राजभवन में भारतीय प्रबंधन संस्थान के अधिष्ठाता श्री सुमित गुप्ता ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री गुप्ता ने राज्यपाल को 25 फरवरी 2023 को आई.आई.एम. रायपुर में आयोजित होने वाले यूथ 20 कंसल्टेशन प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के युवा मामलों के विभाग से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुसार यूथ-20 का आयोजन किया जा रहा है। जी-20 की अध्यक्षता के एक भाग के रूप में भारत यूथ-20 कार्यक्रमों की मेजबानी भी कर रहा है। यूथ-20 के आयोजन का उद्देश्य भारत में युवा केन्द्रित प्रयासांे को बढ़ावा देते हुए अपने मूल्यों और नीतिगत उपायों को प्रदर्शित करना है। ताकि इस शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व युवा वर्गों बीच बेहतर हो। छत्तीसगढ़ से भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर यूथ-20 परामर्श के लिए एक मात्र भागीदार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





