CG-DPR

कमिश्नर ने सहायता समूह की महिलाओं को आमदनी बढ़ाने प्रोत्साहित किया

jantaserishta.com
23 Feb 2023 8:32 AM IST
कमिश्नर ने सहायता समूह की महिलाओं को आमदनी बढ़ाने प्रोत्साहित किया
x
सूरजपुर: सरगुजा कमिश्नर डॉ. संजय कुमार अलंग ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र स्थित प्रेमनगर ब्लॉक के केदारपुर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में महिला स्व सहायता समूह संचालित आर्थिक गतिविधियों वर्मी कंपोस्ट निर्माण, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बाड़ी विकास, मशरूम उत्पादन सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों से विभिन्न गतिविधियों से होने वाले आर्थिक लाभ से अवगत हुए। कमिश्नर ने गौठान में संचालित आर्थिक गतिविधियों को नियमित बेहतर करने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आमदनी बढ़ाने हौसला अफजाई करते हुए प्रोत्साहित किया।
स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि बाड़ी विकास के माध्यम से 5 क्विंटल आलू का उत्पादन किया गया था जिसमें अच्छे आमदनी हुई। वर्तमान में टमाटर, भिंडी, लौकी, बरबटी एवं अन्य सब्जियों को लगाने की तैयारी चल रही है। कमिश्नर डॉ अलंग ने समूह की महिलाओं को बेहतर कार्य करने पर उत्साहित किया। समूह की महिलाओं ने वर्मी कंपोस्ट से 67689 रुपए, मशरूम उत्पादन से 10 हजार रुपए, बाड़ी विकास से 26800 रुपए, बकरी पालन से 14999 रूपये, मुर्गी पालन से 42600 रुपए लाभ अर्जित किया बताया।इस दौरान उन्होंने अंजोला टैंक का भी निरीक्षण किया तथा अजोला एक जैव उर्वरक है। इससे धान की उपज बढ़ती है वहीं ये कुक्कुट, मछली और पशुओं के चारे के काम आता है। उन्होंने पशुओं को खिलाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम श्री उत्तम रजक सहित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story