CG-DPR

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के मुख्य लिपिक संदीप कुमार दास को किया निलंबित

jantaserishta.com
23 Jan 2023 10:04 AM IST
कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के मुख्य लिपिक संदीप कुमार दास को किया निलंबित
x
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिला चिकित्सा के मुख्य लिपिक संदीप कुमार दास की कार्य में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता की शिक़ायत मिलने पर जांच के निर्देश दिए। जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दिनांक 11.11.2022 के द्वारा श्री संदीप कुमार दास, मुख्य लिपिक, जिला चिकित्सालय जशपुर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। श्री दास का जवाब समाधानकारक नहीं होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोदाम नियत किया है।
श्री संदीप कुमार दास, मुख्य लिपिक, जिला चिकित्सालय जशपुर को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story