CG-DPR

कलेक्टर ने किया टांहकापार गौठान का निरीक्षण, वृक्षारोपण भी किया, कोदो की फसल एवं बाड़ी का अवलोकन

jantaserishta.com
30 Sept 2022 11:54 AM IST
कलेक्टर ने किया टांहकापार गौठान का निरीक्षण, वृक्षारोपण भी किया, कोदो की फसल एवं बाड़ी का अवलोकन
x
उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम टांहकापार के गौठान का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महिला स्व सहायता के सदस्यों द्वारा वर्मी कम्पोस्ट के छनाई का कार्य किया जा रहा था।
गौठान से जुड़ी नव जागृति महिला स्व सहायता समूह के सदस्य रूखमणी मण्डावी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौठान में उत्पादित 391 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट के विक्रय से उनके समूह को 01 लाख 55 हजार रूपये का फायदा हुआ है। कलेक्टर ने उन्हें घर के बाड़ियों में भी सब्जी उत्पादन करने के लिए सलाह दिया। महिला समूह के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा अपने-अपने घरों में मुर्गी पालन के कार्य भी किया जा रहा है। इस पर उन्हें बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना से लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों की मांग पर गांव में उपलब्ध सामुदायिक भवन को उन्हें उपलब्ध कराने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने टांहकापार गौठान में वृक्षारोपण भी किया।
कलेक्टर ने किया कोदो की फसल एवं बाड़ी का अवलोकन
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम अरौद के किसान उदयराम शोरी द्वारा 05 एकड़ टिकरा भूमि में ली गई कोदो की फसल का भी अवलोकन किया तथा टिकरा भूमि में कोदो की फसल लेने पर कृषक को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोदो-कुटकी-रागी का भी समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। आप अपनी उपज कोदो की फसल को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं, इसके अलावा नाथिया नवागांव में स्थापित कोदो की प्रोसेसिंग यूनिट में भी अपने फसल को बेचकर आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। कृषक उदयराम शोरी ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा उन्हें कोदो का बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया गया तथा बीज निगम द्वारा पंजीयन किया गया है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उक्त फसल को राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत भी पंजीयन किया गया है।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ग्राम अरौद के बड़ेपारा में कृषक अनिल नागे द्वारा बाड़ी विकास योजना के तहत अपने बाड़ी लगाये गये बैंगन की फसल का भी अवलोकन किया तथा उन्हें अन्य साग-सब्जी की खेती करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उद्यानिकी विभाग के मैदानी कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अरौद के 80 परिवारों को बाड़ी विकास योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, चारामा के एसडीएम सी.एल. ओंटी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जी.एस. बढ़ई और तहसीलदार एच.आर. नायक भी मौजूद थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story