CG-DPR

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र बासिंग, कोहकामेटा और सोनपुर का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
19 Nov 2022 10:49 AM IST
कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र बासिंग, कोहकामेटा और सोनपुर का किया निरीक्षण
x
नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने धान खरीदी केंद्र बासिंग, कोहकामेटा और सोनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र में बारदाने की उपलब्धता और धान विक्रय हेतु कटाये गये टोकन आदि के बारे में पूछा। इसके साथ ही धान खरीदी केन्द्र बासिंग और सोनपुर में संचालित चबूतरा निर्माण कार्य को तेज गति से संचालित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि धान विक्रय हेतु आने वाले किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का ध्यान रखें। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री देवेश कुमार ध्रुव, उपसंचालक कृशि श्री बीएस बघेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन श्री अजय चौधरी, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डडसेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री घनश्याम जांगड़े, नोडल अधिकारी श्री प्रतीक अवस्थी के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story