- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर ने 8 सितम्बर...
CG-DPR
कलेक्टर ने 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया पूर्णत: प्रतिबंध
jantaserishta.com
9 Sept 2022 9:54 AM IST

x
राजनांदगांव: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री डोमन सिंह ने राजनांदगांव शहर में गणेशोत्सव के दौरान 8 सितम्बर से 12 सितम्बर 2022 तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है। राजनांदगांव शहर में गणेशोत्सव के दौरान शहर सहित छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या मं श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। शहर में संध्या के समय भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए 8 सितम्बर से 12 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





