CG-DPR

कलेक्टर ने किया मितानिनों का सम्मान और कहा आपके काम से हैं आपकी पहचान

jantaserishta.com
24 Nov 2022 9:22 AM IST
कलेक्टर ने किया मितानिनों का सम्मान और कहा आपके काम से हैं आपकी पहचान
x
जांजगीर-चाम्पा: मितानिन दिवस पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने स्वास्थ्य केंद्र बारगांव में मितानिनों का शाल और श्रीफल से सम्मान किया। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि मितानिन के हाथों में एक बड़ी जिम्मेदारी है। गर्भवती महिलाओं को एक नया जीवन देने के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य और बच्चों में कुपोषण दूर करने के अलावा बीमारियों से बचाने में मितानिनों की एक बड़ी भागीदारी है। आपकी कामों से ही आपकी पहचान है, इसलिए इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता के साथ आगे भी करते रहिए।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी बच्चों में कुपोषण, गर्भवती महिलाओं में खून की कमी है। इसे दूर करने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को अवश्य मिले, इस दिशा में मितानिनों का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने मितानिनों को प्रत्येक ग्रामीणों के संपर्क में रहने की अपील करते हुए कहा कि आप लोगों का नियमित संपर्क कई लोगों के लिए वरदान बन सकती है। योजनाओं का लाभ जरूरतमंद तक पहुँच सकता है। आज मितानिन दिवस का आयोजन का उद्देश्य आपके द्वारा किए जा रहे प्रशंसीय कार्यों का सम्मान करना है। कलेक्टर ने सभी मितानिनों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ सौरभ यादव, एसडीएम पामगढ़ श्री आर के तम्बोली, जनपद सीईओ, डीपीएम, जनपद सदस्य, सरपंच श्रीमती लक्ष्मी कश्यप सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
स्वास्थ्य केंद्र बारगांव के ग्रामीणों द्वारा आरएमओ सुनिता साहू के समय पर नहीं पहुँचने की शिकायत की तो कलेक्टर श्री सिन्हा ने सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि समय पर अस्पताल पहुँचे और ग्रामीणों का उपचार करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story