CG-DPR

कलेक्टर ने खेती की नवीनतम तकनीक का उपयोग करने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

jantaserishta.com
16 March 2023 8:17 AM IST
कलेक्टर ने खेती की नवीनतम तकनीक का उपयोग करने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
x
मोहला: कलेक्टर मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एस जयवर्धन से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रगतिशील किसान श्री मोहनलाल निषाद ने भेंट की और उन्हें तरबूज का फल भेंट किया। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने खेती की नवीनतम तकनीक का उपयोग कर खेती करने के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी इसी तरह शासन की योजनाओं से लाभ लेते रहें और दूसरे किसानों को भी प्रोत्साहित करें।
उल्लेखनीय है कि ग्राम देवरसुर निवासी किसान श्री मोहन लाल निषाद ने मल्चिंग विधि से अपने खेत में व्यापक पैमाने पर अच्छी गुणवत्ता के तरबूज लगाएं है। उन्होंने अपने खेत में सब्जी एवं मौसमी फल का उत्पादन कर प्रतिवर्ष 4-5 लाख रूपए की कमाई कर रहे हैं। शासन की सुराजी गांव योजना तथा कृषि, उद्यानिकी तथा अन्य विभागों से लाभ लेते हुए समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएं हैं। उद्यानिकी विभाग से पैक हाउस पर 2 लाख रूपए सब्सिडी मिली है। उद्यानिकी विभाग द्वारा अलग-अलग वर्षों में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी भी प्रदाय की गई है। जिससे उन्हें सब्जी और फल को सुरक्षित रखने में आसानी हो रही है। उन्होंने बताया कि अपने खेत में वर्मी कम्पोस्ट का बहुतायत उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेक्टर खरीद लिया है और एक लाख रूपए की लागत से प्रिजर्वेशन यूनिट सोलर ड्रायर खरीद लिया है। जिले के किसान आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर खेती किसानी कर रहे हैं। जिससे उन्हें मुनाफा हो रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story