CG-DPR

समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुचाने 'योजना रथ' को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

jantaserishta.com
22 Sept 2022 5:07 PM IST
समाज कल्याण विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुचाने योजना रथ को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ ग्रामीण अंचलों तक पहुचाने और अंतिम छोर के सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने के लिए 'योजना रथ' तैयार की गई है। योजना रथ के माध्यम से विभिन्न पंचायतों और हाट-बाजारों में भ्रमण कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, कृत्रिम अंग-उपकरण प्रदाय योजना, दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना तथा नशाबंदी के तहत भारत माता वाहिनी-नशा पान के विरूद्ध जन जागरण आदि अनेक योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुचाएगें।
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से योजना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीसी एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री विरेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बाघे, उपसंचालक समाज कल्याण श्री सुनील मिश्रा उपस्थित थे। उपसंचालक श्री मिश्रा ने बताया कि योजना रथ 22 सितंबर को ग्राम पंचायत सकोला, मरवाही, साप्ताहिक हाट बाजार उषाढ़ एवं पथर्रा में, 23 सितंबर को ग्राम पंचायत कोरजा, साप्ताहिक हाट बाजार डाहीबहरा, लालपुर एवं अंजनी मंे और 24 सितंबर को जनपद पंचायत पेंड्रा, ग्राम पंचायत झाबर, सेवरा एवं बसंतपुर मंे रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाएगें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story