- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- हॉस्पिटल में अव्यवस्था...

x
रायपुर: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कलेक्टर पी.एस. धु्रव ने चिरमिरी नगर के हल्दीबाड़ी स्थित एनसीपीएच हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर वहां चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में चिकित्सक और स्टॉफ के अनुपस्थित रहने और हॉस्पिटल एवं उसके परिसर में गंदगी को देखकर कलेक्टर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधक को हॉस्पिटल संचालन में उदासीनता बरतने के कारण कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। यह हॉस्पिटल एसईसीएल द्वारा संचालित है। कलेक्टर ने यहां लगाए गए वाटर एटीएम में स्वयं दो रूपए का सिक्का डालकर पानी निकालने का प्रयत्न किया। पानी न निकलने पर लोगों ने बताया कि वाटर एटीएम काफी दिनों से बंद और बेकार पड़ा है। कलेक्टर ने इस मामले में एसईसीएल के महाप्रबंधक से दूरभाष पर चर्चा कर वाटर एटीएम को तत्काल ठीक कराने के साथ ही हॉस्पिटल की चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
चिरमिरी के वार्ड क्रमांक-13 में स्थित एनसीपीएच हॉस्पिटल आने-जाने का मार्ग जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए कलेक्टर ने एसईसीएल के सिविल इंजीनियर संजय सिंह को मार्ग का मरम्मत एवं डामरीकरण कराए जाने के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि एनसीपीएच हॉस्पिटल को जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद भी यह कार्य न कराए जाने को लेकर कलेक्टर ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए इस कार्य को तत्काल पूरा कराए जाने के निर्देश दिए गए। एनसीपीएच हॉस्पिटल के सामने स्थित गार्डन की बदहाल स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने इसके रखरखाव पर ध्यान देने के साथ ही गार्डन में औषधीय एवं छायादार वृक्षों का रोपण करने के निर्देश भी दिए। गार्डन के समीप डम्प कचरे को साफ करवाने के साथ ही पानी की पाईप के मरम्मत के भी निर्देश दिए गए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





