- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बाड़ी की हरी सब्जी को...
CG-DPR
बाड़ी की हरी सब्जी को देखकर खरीदारी करने से अपने आप को रोक नहीं पाये कलेक्टर
jantaserishta.com
17 Sept 2022 8:54 AM IST

x
राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह डोंगरगढ़ विकासखंड के दौरे पर रहे। इस दौरान वे सहसपुर गौठान देखने पहुंचे। गौठान में महिला समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों और आजीविका मूलक गतिविधियों को देखकर काफी खुश हुए। महिला समूह के द्वारा यहां सब्जी की खेती, बकरी पालन, मसाला उत्पादन का कार्य बखूबी ढंग से किया जा रहा है। महिला समूह द्वारा यहां 3 एकड़ में सब्जी की खेती की जा रही है। बाड़ी में करेला, बरबटी, लौकी, मखना की खेती हो रही है। महिलाओं द्वारा यहां बकरी पालन भी किया जा रहा है। समूह की महिलाओं द्वारा धनिया, हल्दी, मिर्च की पिसाई कर मसाला उत्पादन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर बाड़ी में लहलहाती सब्जी को देखकर अपने आपको खरीदारी करने से रोक नहीं पाये। कलेक्टर ने यहां करेला, भिंडी और धनिया पाउडर की खरीदारी की। उन्होंने महिला समूह के द्वारा रखे गए कीमत पर खरीदारी करने के साथ ही शगुन के तौर पर 50 महिलाओं को भेंट दिया। कलेक्टर ने महिला समूह से कहा कि उनके द्वारा किया जा रहा यह सार्थक प्रयास महिलाओं को अग्रणी बनाने के लिए अच्छा कदम है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि गौठान से जुड़कर महिलाएं अच्छा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने महिला समूह की तारीफ करते हुए कहा कि समूह में इसी तरह की गतिविधियों का संचालन नियमित रूप से जारी रखें। जिससे आय का स्रोत बना रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने सिवनीकल में बने गौठान का भी निरीक्षण किया। महिला समूह के द्वारा यहां कंपोस्ट खाद का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने महिलाओं की मांग पर यहां आजीविका गतिविधियों का संचालन के लिए शेड निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने कहा है। साथ ही मुर्गी पालन, बकरी पालन के क्षेत्र में महिलाओं को जोडऩे के लिए शेड निर्माण की भी उन्होंने सहमति दी है। कलेक्टर ने महिला समूहों को उत्साहित करते हुए कहा कि अच्छा प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलती है। उन्होंने महिलाओं को गौठान से जोड़कर अलग-अलग समय में अलग-अलग तरह की गतिविधियों का संचालन करने प्रेरित किया। इस अवसर पर एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके, जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





