CG-DPR

कलेक्टर ने भरतपुर इलाके के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील

jantaserishta.com
30 Dec 2022 8:21 AM IST
कलेक्टर ने भरतपुर इलाके के लोगों से सतर्कता बरतने की अपील
x
रायपुर: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ से लोग आतंकित है। इस आमदखोर तेंदुआ द्वारा अब तक दो लोगों पर को पर हमला किया गया है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है। तेंदुए के हमले से घायल बच्चे का इलाज जारी है। कलेक्टर श्री ध्रुव घायल बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर पहुंचे। घायल बच्चे के माता-पिता से मिलकर कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाया और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कलेक्टर ने चिकित्सकों से घायल बच्चे का बेहतर इलाज करने को कहा।
कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने आज कुवारपुर वन परिक्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें तेंदुआ के हमले से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही यह आदमखोर तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा। उन्होंने लोगों से जंगल-झाड़ी, सुनसान इलाकों से आते-जाते समय बेहद सावधानी बरतने और अपने साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाठी-डंडा रखने की समझाईश दी।
कुवारपुर वन परिक्षेत्र इलाके से वापस लौटते समय कलेक्टर श्री ध्रुव ने खामरोद ग्राम के पास एक चरवाहे को नाले के किनारे झाड़ियों के समीप के बीच बैठकर अपनी मवेशी चराते देख उसके पास गए और उसे आदमखोर तेंदुए से सतर्क रहने की समझाइश दी। कलेक्टर ने चरवाहे से गोधन योजना के तहत गोबर बिक्री के संबंध में जानकारी ली।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story