CG-DPR

जल भराव होने पर पुल-पुलिया व रपटा को पार नहीं करने कलेक्टर ने किया नागरिकों से अपील

jantaserishta.com
16 Aug 2022 4:49 PM IST
जल भराव होने पर पुल-पुलिया व रपटा को पार नहीं करने कलेक्टर ने किया नागरिकों से अपील
x

उत्तर बस्तर कांकेर: अनवरत बारिश से जिले के नदी-नालों में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई है तथा पुल-पुलिया, रपटा के ऊपर भी पानी बहने लगा है। ऐसी परिस्थितयों को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने नदी-नालों में बाढ़ होने तथा पुल-पुलिया, रपटा के ऊपर पानी बहने पर उन्हें पार नहीं करने और न ही उनके ऊपर वाहन चलाने की अपील जिले के नागरिकों से किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना जान को जोखिम में डालना होगा।

बच्चों को नदी-नालों, पुल-पुलिया से दूर रखने की समझाईश देते हुए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने ऐसे स्थानों पर मछली पकड़ने के लिए भी नहीं जाने की ग्रामीणों से अपील किया है। उन्होंने पुल-पुलियों के पास स्टापर बनवाने तथा लोगों की जागरूकता के लिए गांवों में मुनादी कराने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिये हैं। नगरीय निकायों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया गया है तथा एसडीएम, तहसीलदार को शहरी क्षेत्रों की सफाई की प्रातः निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं। पेयजल स्रोतों की क्लोरीनेशन के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। बाढ़, हवा-तूफान के कारण गिरे हुए पेड़ को अविलंब हटाने के लिए भी कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story