- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री ने...
CG-DPR
मुख्यमंत्री ने विकासखंड स्तर पर प्रारंभ की गई इस पहल के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की
jantaserishta.com
20 Nov 2022 9:35 AM IST

x
राजनांदगांव: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोंगरगढ़ में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के समक्ष 60 हजार रूपए की खरीददारी के साथ सी मार्ट का शुभारंभ हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग ने अपने विभाग की जरूरत के लिए की खरीददारी। इसे पूजा सामग्रियों के लिए खास तौर पर खोला गया है। पूर्व में ट्रायल के दौरान एक सप्ताह में 70 हजार रूपए की बिक्री हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां मां बम्बलेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कई प्रकार के अच्छे सामानों की खरीदारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि डोंगरगढ़ मां बम्बलेश्वरी का विशेष महत्व है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में दर्शनार्थी और श्रद्धालु आते हैं। इन सभी को छत्तीसगढ़ी परंपरागत सामग्रियों की खरीदी का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विकासखंड स्तर पर प्रारंभ की गई इस पहल के लिए जिला प्रशासन की प्रशंसा की। पहले यहां की सामग्री राजनांदगांव स्थित सी-मार्ट बिक्री के लिए भेजते थे, लेकिन अब यहां डोंगरगढ़ के सी-मार्ट में विविध सामग्री उपलब्ध रहेगी।
डोंगरगढ़ के सी-मार्ट में माता की चुनरी, प्रसाद, पूजन सामग्री, मां बम्लेश्वरी की फोटो, सहित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, आचार, पापड़, बड़ी सहित परंपरागत छत्तीसगढ़ी उत्पाद का स्टॉक रखा गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण व डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण एवं विधायक डोंगरगढ़ श्री भूवनेश्वर बघेल, खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू, छत्तीसगढ़ अंत्यायवसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री धनेश पाटिला, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री नवाज खान, समाज सेवी श्री पदम कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनधि उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





