- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- 'हमर तिरंगा' कार्यक्रम...
'हमर तिरंगा' कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

रायपुर: शहीदों के परिजनों का सम्मान करना हम सबके लिए भावुक क्षण होता है वहीं हमें उनकी शहादत पर गर्व भी है। हमारे जवानों ने अपने परिवार की चिंता किये बगैर देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित शहीदों के परिजनों का सम्मान करते हुए कहीं। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों में 'हमर तिरंगा' कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों ने कर्तव्यपथ पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिजनों का ख्याल रखें। उन्होंने परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप सब हमारे परिवार का हिस्सा हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित शहीदों के परिजनों को उनके पास जाकर शॉल, श्रीफल और तिरंगा देकर सम्मानित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





