- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री द्वारा...
CG-DPR
मुख्यमंत्री द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाकर दी उन्हें बड़ी सौगात
jantaserishta.com
7 March 2023 8:44 AM IST

x
जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ के भरोसे के बजट में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर उन्हें बड़ी सौगात दी है।
जिससे जशपुर जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के चेहरे में प्रसन्न्ता व्याप्त है।
उन्होंने उक्त घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को सहृदय धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने होली के पहले ही रंग गुलाल खेलकर धूमधाम से खूब होली खेलकर इसका जश्न मनाया। सभी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर होली त्योहार की खुशी को दोगुनी के दी है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री का बजट वास्तविक रूप से भरोसे का बजट है। इसमें सभी वर्ग के हितों को ध्यानमे रखा गया है। किसी प्रकार का नया कर नही जोड़ा गया है। बहुत सारे विभाग के कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। सभी ने मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के खूब नारे लगाए। उन्होंने कहा कि भरोसे के बजट से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का भरोसा जीत लिया है। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया ।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने बजट-2023 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भत्ता 6500 रुपए से बढाकर 10 हजार किया गया है। आंगनबाड़ी सहायिकाओं का 3550 से बढ़ाकर 5 हजार किया गया है। इसी प्रकार मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7500 रु. प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





