- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री ने पूर्व...
CG-DPR
मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया
jantaserishta.com
9 March 2023 1:47 PM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सांसद श्री सोहन पोटाई के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने श्री सोहन पोटाई के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवारजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री सोहन पोटाई कांकेर लोकसभा क्षेत्र से चार बार सांसद रहे। उन्होंने आजीवन आदिवासी समाज के हितों के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनेक बार श्री पोटाई से आदिवासी समाज के हितों पर चर्चा हुई। आदिवासी समाज के विकास और उत्थान के लिए हम सबने मिलकर काम किया। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है।
Tagsमुख्यमंत्री भूपेश बघेलभूपेश बघेलसोहन पोटाईChief Minister Bhupesh BaghelBhupesh BaghelSohan Potai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





