- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुख्यमंत्री ने ज्वार...
CG-DPR
मुख्यमंत्री ने ज्वार से बना केक काटकर महिलाओं का किया उत्साहवर्धन
jantaserishta.com
5 March 2023 8:03 AM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिला मड़ई में स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों के अवलोकन के दौरान मिलेट कैफे में ज्वार का बना केक काटकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को जिला सक्ती के नंदौरखुर्द के परमेश्वरी स्व-सहायता समूह ने जीका सिल्क की साड़ी और बिलासपुर जिले की प्रतिभा आरती महिला समूह द्वारा पगड़ी और जूट से बनी गणेश जी की मूर्ति भेंट की गई। इसी प्रकार मुख्यमंत्री को बाल जीवन ज्योति संस्था की मानसिक दिव्यांग बालिकाओं ने खुद से बनाया बुके भी भेंट किया। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर के मां भवानी स्व-सहायता समूह से भी चर्चा की। गौरतलब है कि महिला मड़ई में महिला समूहों द्वारा लगाए गए 54 स्टालों के माध्यम से लगभग 25 लाख रूपए की दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बिक्री की गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





