CG-DPR

श्रम सम्मेलन सह पंजीयन शिविर मे जिले के हितग्राही हुए लाभान्वित

jantaserishta.com
29 Sept 2022 11:32 AM IST
श्रम सम्मेलन सह पंजीयन शिविर मे जिले के हितग्राही हुए लाभान्वित
x
बेमेतरा: जिला बेमेतरा के निर्माणी श्रमिकों को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किए जाने एवं नये निर्माणी श्रमिकों को भवन सर्न्न्मिाण कर्मकार मण्डल में पंजीयन हेतु श्रम सम्मेलन एवं पंजीयन शिविर-2022 समारोह का आयोजन आज बुधवार को टॉउन हॉल (दुर्ग रोड) बेमेतरा में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुशील सन्नी अग्रवाल अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बेमेतरा श्री आशीष छाबड़ा ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बेमेतरा डॉ. अनिल बाजपेयी, श्रम पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं हितग्राहीगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग के माध्यम से हमने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को इस योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को दी है। योजना की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरित होगी। इसके लिए हितग्राहियों को भटकने की आवश्यकता नहीं है। उन्होने बताया गया कि ''श्रवेम जयते मोबाइल एप्प'' के माध्यम से तत्काल पंजीयन किया जायेगा। इसकी मदद से श्रमिकों के आंकड़े एवं जानकारी जुटाई जाएगी, इसी आधार पर श्रमिकों के लिए योजनाएं बनाई जाएगी। श्रमिकों के लिए प्रारंभ की गई सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सर्वप्रथम ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को ही प्राप्त होगा। अध्यक्ष ने कहा कि छ.ग. के निर्माण के लिए हमारे जो सपने हैं, जो आकांक्षाएँ हैं, उन्हें साकार करने में श्रम शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। वर्तमान में छ.ग. तेजी से आगे बढ़ रही है, इसका बहुत बड़ा श्रेय हमारे श्रमिकों को ही जाता है।
मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में मृत्योपरांत हितग्राहियों के उत्तराधिकारी को सहायता के रुप में राशि प्रदान किया जाता है एवं निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना में महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा खरीदने हेतु अंशदान के रुप में योजनांतर्गत राशि प्रदान किया जाता है। श्रम सम्मेलन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नौनिहाल छात्रवृत्ति सहायता योजना, मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना, निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना आदि योजनाओं से जिले के विभिन्न गांवों से आये पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story